Flood Victims Sirmaur : बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे से सम्बन्धित मामले जल्द से जल्द निपटाएं अधिकारी-हर्षवर्धन चौहान

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को अपने शिलाई विधानसभा प्रवास के दौरान कफोटा और शिलाई में जन-समस्यायें सुनी। इस मौके पर भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों ने उद्योग मंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकतर मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।


  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट कर प्रभावित परिवारों को सरकार और प्रशासन द्वारा प्रदान किये गये मुआवजे एवं राहत सम्बन्धी जानकारी भी हासिल की। https://www.tatkalsamachar.com/sirmaur-news/ उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पीड़ित एवं प्रभावित लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित राहत मैन्युअल के अनुसार मुआवजा देना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि मुआवजा प्रदान करने के कार्य में किसी भी प्रकार का विलंब न किया जाये और नुकसान होने की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभावित को मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया आरम्भ की जाये।


  उद्योग मंत्री के समक्ष कफोटा में बोखाला-पाब, दुगाना, शिल्ला, टटियाणा, कोटा-पाब, ठोठा-जाखल, समां-पंपता, जामना, जाखना, कांडो चियोग, शरली, महशु चीयोग पंचायतों के लोगों ने अपनी समस्यायें रखी।


  इसके उपरांत उद्योग मंत्री शिलाई लोक निर्माण  विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं का निराकरण करने पहुंचे। इस दौरान शिलाई क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों शिलाई, नाया, पाबमानल, कुंहट, बालीकोटी, गवाली, कोटामानल, बान्दली, भैला, डैहर, नैनी धार व लोजा मानल के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्रों की समस्याएं उनके समक्ष रखीं।


  मंत्री ने कफोटा और शिलाई में लोगों की अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने संबंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये सौंपा।


उद्योग मंत्री से टिंबी के प्रतिनिधिमंडल ने भी भेंट कर अपनी टिंबी-जिमदवाड़ सड़क समन्धी समस्या से उन्हें अवगत करवाया। उद्योग मंत्री ने टिंबी से जिमदवाड़ सड़क के जीर्णाेद्धार का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।


  इस अवसर पर एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा,एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, कांग्रेस ब्लॉक समिति अध्यक्ष सीता राम शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत सिंह पुंडीर,कांग्रेस जिला https://youtu.be/BKeo6EaZjNo?si=rWW4qKuLUuVIDOLV महासचिव रघुबीर सिंह चौहान कांडो च्योग के प्रधान श्याम दत्त शर्मा, प्रधान टटियाना पंचायत पार्वती देवी, प्रधान शारली पंचायत वनिता चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत गुददी मानपुर गुडडी शर्मा, गुलाब सिंह भंडारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रताप जेलदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य रंणजीत नेगी, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश व रमेश नेगी, उप प्रधान ग्राम पंचायत पाब मानल भगवान सिंह, बोकाला पाब पंचायत के पूर्व प्रधान रतीराम सहित विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago