Economy

Shimla News :- कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए 18 जुलाई से एग्री मशीनरी पोर्टल होगा सक्रिय

कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि किसानों को आधुनिक मशीनरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभाग द्वारा एग्री मशीनरी पोर्टल 18 जुलाई, 2025 को दोपहर 12 बजे से सक्रिय किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश के किसान विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अनुदान हेतु आवेदन कर सकेंगे।


प्रवक्ता ने बताया कि कृषि कार्यों के मशीनीकरण से किसानों की कार्यक्षमता एवं आमदनी बढ़ती है, लागत में कमी आती है और उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार होता है। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-agricultural-mechanization/ कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को नई, आधुनिक और उन्नत किस्म की कृषि मशीनरी व उपकरण उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और छोटे खेतों को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों के अनुकूल कृषि यंत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिल्लर, पावर वीडर और अन्य कृषि उपकरण ीजजचरूध्ध्ंहतपउंबीपदमतलण्दपबण्पद पोर्टल के माध्यम से अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे केवल केंद्र सरकार से पंजीकृत फर्मों तथा स्वीकृत मॉडल की मशीनरी की खरीद करें ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों को आधुनिक मशीनरी के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने किसानों से इस पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago