Latest News (Slider)

केन्द्र ने प्रदेश की सड़कों के लिए 3667 करोड़ रूपये की वार्षिक योजना को दी स्वीकृतिः विक्रमादित्य सिंहजलोड़ी जोत में सुरंग निर्माण को 1452 करोड़ रूपये मंजूर ब्रोनी नाला में 135 करोड़ से बनेगा पुलरक्षा मंत्री से भुभू जोत सुरंग निर्माण का मामला भी उठाया

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंन्द्र सरकार ने प्रदेश में सड़कों, पुलों इत्यादि के निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के 3667 करोड़ रूपये के प्रदेश सरकार की वार्षिक योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय उच्च मार्गों में पुलों के निर्माण, सड़कों के स्तरोन्नयन और क्रैश बैरियर निर्माण इत्यादि के कार्य शामिल हैं।


     विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश के महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधीन 1200 किलोमीटर सड़कें हैं जिनके रख-रखाव एवं सुधार कार्यों के लिए केंद्र सरकार से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान प्रदेश सरकार ने 2600 करोड़ रूपये की वार्षिक योजना स्वीकृति के लिए भेजी थी लेकिन प्रदेश को मात्र 269 करोड़ रूपये ही प्राप्त हुए थे जो काफी कम थे। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 3667 करोड़ रूपये का वार्षिक योजना भेजी थी, जिसे जून माह में केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
      लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कुल्लू जिला के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 में जलोड़ी जोत के नीचे सुरंग निर्माण का मामला भी उठाया जिसे केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर 1452 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। उन्होंने कहा कि इस सुरंग निर्माण से जहां इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बल मिलेगा, वहीं इसका लाभ इस क्षेत्र के लाखों लोगों को प्राप्त होगा।


      उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या पांच में ब्रौनी नाला में लगातार हो रहे भू-स्खलन के कारण सड़क को नुकसान हो रहा है। इस स्थान पर पुल निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 135 करोड़ रूपये स्वीकृत किये हैं। इसके अतिरिक्त काला आंब-पांवटा साहिब-देहरादून सड़क के 4 लेन निर्माण कार्य जिसमें भू-अधिग्रहण, निर्माण पूर्व गतिविधियां शामिल हैं के लिए भी केंद्र सरकार ने 1385 करोड़ रूपये स्वीकृत किये हैं।


      विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश https://tatkalsamachar.com/?p=30817व केंद्र सरकार के बीच समन्वय की स्थिति भविष्य में भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र के सहयोग से राज्य के प्रत्येक क्षेत्र का समग्र व संतुलित विकास सुनिश्चित बनाने की दिशा में निरन्तर कार्यरत है।


लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मंडी व कुल्लू जिला को जोडने वाली भुभू जोत सुरंग एवं सड़क निर्माण का मामला भी उठाया। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री से भुभू जोत सुरंग निर्माण के लिए सड़क को रक्षा रणनीतिक मार्ग घोषित करने का भी आग्रह किया।


उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण पर भी आने वाले समय में प्रदेश को सकारात्मक परिणाम मिलने की आशा है। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कारण पठानकोट व कुल्लू के मध्य लगभग 40 से 50 किलोमीटर की दूरी कम होगी तथा इसका लाभ पर्यटकों, प्रदेश के लोगों सहित भारतीय सेना को भी होगा।

Vivek Sood

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago