Shimla News : इस बरसात में अब तक जल शक्ति विभाग को 196 करोड़ रुपये का नुकसान

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां जानकारी दी कि प्रदेश में हो रही भारी बरसात से अब तक जल शक्ति विभाग को 196 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। बीते दिन बादल फटने और भारी बारिश से विभाग को 44 करोड़ रुपये का नुकसान और 352 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं।


उन्होंने कहा कि कुल्लू और शिमला जिलों में विभाग की जलापूर्ति योजनाओं को सबसे ज्यादा क्षति हुई है। शिमला के मतियाना क्षेत्र की कुर्पन योजना के पंप हाउस, मशीनरी और पाइपों के बह जाने से विभाग को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रामपुर पेयजल योजना का स्रोत एवं पाइप फटने से विभाग को करीब आठ करोड़ रुपये की क्षति हुई है।


उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कुछ योजनाओं को एहतियात बरतते हुए हालात के मद्देनजर बंद किया जा रहा है। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-increasing-popularity/ पेयजल योजनाओं में गाद न भरे और लोगों को पेयजल आपूर्ति निर्बाध जारी रहे, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि आगामी आदेशों तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कुल प्रभावित 2,421 योजनाओं में से 1,438 बहाल की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago