Chamba News : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण हुई तबाही-विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने चंबा जिले के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन 1 अगस्त को अपना दौरा  स्थगित कर दिया तथा सांयकाल शिमला के लिए रवाना हो गए।

गत दिवस जिला कुल्लू, मंडी तथा शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों  में हुई भारी बारिश तथा बादल फटने की घटनाओं से प्रदेश में हुई भारी तबाही के वजह से उन्होंने 1 अगस्त की शाम को मिंजर मेले की  सांस्कृतिक संध्या में शामिल होने तथा 2 अगस्त को जिला चंबा के सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश के कारण कुल्लू मंडी तथा शिमला सहित पूरे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी तबाही के कारण जान माल को भारी नुकसान हुआ है।

इसलिए ऐसे क्षेत्रों में तुरंत राहत पर बचाव कार्य को आरंभ किया जा रहा है जिसके लिए उन्हें जिला चंबा का तीन दिवसीय दौरा बीच में छोड़कर जाना पड़ रहा है। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-increasing-popularity/ उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सूखने इस विषय में आज ही शिमला में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है तथा विभिन्न संस्थाओं व विभागों को तुरंत राहत में बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिमला जिला के रामपुर तथा कुल्लू जिला के मणिकर्ण घाटी में ज्यादा नुकसान की खबरें हैं।  उन्होंने कि ऐसी स्थिति में राहत व बचाव कार्यों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आम आदमी को राहत पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता  है इसलिए उनके द्वारा जिला चंबा का शेष प्रवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा क्योंकि सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों का होता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में समाज के सभी वर्गों का दायित्व है कि सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर  लोगों की सेवा  करें और  इस मुश्किल समय में उनका सहारा बनें।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago