Shimla News :- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म आरम्भ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों में लगभग 8.31 लाख लोगांे को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है।


उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन https://tatkalsamachar.com/shimla-news-women-pension/योजनाओं की आवेदन से स्वीकृति तक की प्रक्रिया का डिजिटाईजेशन कर सम्पूर्ण प्रक्रिया के संचालन का आधुनिकीकरण करने हेतु एक नया ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है ताकि आवेदकों को सभी योजनाओं का लाभ एक ही सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 15 जून, 2025 से सभी कल्याण योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आरंभ किए गए हैं।


इस सन्दर्भ में सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम https://himparivar.hp.gov.in/ekalyan     से व नजदीकी लोकमित्र केंद्र से कर सकते हैं ताकि आवेदकों के दस्तावेजों की औपचारिकताओं हेतु कार्यालय आवागमन, अनावश्यक समय एवं खर्च की बचत सुनिश्चित की जा सके।


इस प्रक्रिया के तहत आवेदकों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में वह अपने जिला के जिला कल्याण अधिकारी व सम्बधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु मार्गदर्शन व सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago