Police swung into action, recovered the missing minor safely within a few hours.
Shimla पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के लापता होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना चिड़गांव में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला अपने दो बेटों के साथ सत्संग में गई थीं। वापसी के दौरान उनका लगभग 14 वर्षीय पुत्र चिड़गांव बाजार की ओर चला गया, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो कॉल उनके ही नंबर पर फॉरवर्ड पाई गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चिड़गांव पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। चिड़गांव, डोडरा तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीमें तैनात की गईं। तकनीकी सहायता और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर नाबालिग को ढली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग ने बचकाने व्यवहार में अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया था और अपने एक मित्र के साथ घूमने चला गया था।
पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जिला पुलिस शिमला के मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना चौपाल की टीम…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी अधिकारियों से अपील की है कि वे फील्ड में किसी…
मंडी के विख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही कल्चरल परेड…
मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में स्थित तत्तापानी तेजी से नए पर्यटन गंतव्य के रूप…
किन्नौर जिला के कल्पा उपमंडल की ग्राम पंचायत रोघी के पंचायत घर में एक दिवसीय…
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर…