Bharat

Shimla News: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का किया आग्रह

निदेशक जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें जनगणना-2027 के विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत करवाया।
निदेशक जनगणना ने बताया कि जनगणना दो चरणों में की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई के बीच करवाया जाएगा तथा इस बार एक नई सुविधा ‘स्व गणना’ का विकल्प दिया गया है, जो कि स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in  पर 1 जून से 15 जून, 2026 तक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में की जाएगी, जिसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने मोबाइल का उपयोग कर सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्नों द्वारा हिमाचल के सभी मकानों एवं परिवारों की जानकारी को एकत्रित करेंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में द्वितीय चरण का कार्य 11 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2026 के मध्य एवं शेष क्षेत्रों 9 फरवरी, 2027 से 28 फरवरी, 2027 तक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना हमारे लोकतंत्र एवं विकास की रीढ़ है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि यही आंकड़े भविष्य की योजनाओं एवं नीतियों को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago