Bharat

Mandi News: पंचायत चुनावों के लिए 121 मतदान दल रवानामंडी सदर की 55 पंचायतों में तीन चरणों में होंगे चुनाव, 323 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट

मंडी सदर विकास खंड की 55 पंचायतों में पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए 121 मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ आज रवाना कर दिया गया। ये मतदान दल 26, 28 और 30 मई को होने वाले तीन चरणों के मतदान के लिए 323 मतदान केन्द्र स्थापित करेंगे।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी-सह-एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर की निगरानी में मतदान दलों को बिपाशा सदन मंडी से बसों के माध्यम से प्रथम चरण के चुनावों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 26 मई को सबसे अधिक 121 मतदान केन्द्रों, 28 मई को 111 तथा 30 मई को 91 मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के चुनावों के लिए मतदान दलों को सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना किया गया है। इस दौरान मतदान प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

रूपिन्द्र कौर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 158-जी के तहत मतदान के दिन सभी मतदान केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश सभी मतदान अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने सभी मतदान टीमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत संबंधित सेक्टर अधिकारी से संपर्क करें। उन्होंने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि पूर्व में जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तथा पुलिस सुरक्षा के बिना किसी प्रकार की आवाजाही न करें।

इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बीडीओ मंडी सदर सुरेन्द्र ठाकुर  सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago