Shimla News :- प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल प्रो-बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसे युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करेगी तथा नशा माफिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके अतिरिक्त, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष अवकाश का प्रावधान किया गया है, जबकि पहले ऐसे प्रतिभागियों को अनुपस्थित माना जाता था।


इस चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज यशपाल विजेता बने।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह आयोजन प्रो-बाक्सिंग संगठन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया। चैंपियनशिप का https://tatkalsamachar.com/shimla-news-drug-against/उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और यह आयोजन उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।


चैंपियनशिप का शुभारम्भ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया और इसमें भारत और रूस के पांच-पांच पेशेवर मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया।


इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और संजय अवस्थी, शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उप-महापौर उमा कौशल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago