Mandi News :-मंडी जिला में 22 से 26 जून तक भारी वर्षा व आंधी-तूफान की चेतावनी, डीसी ने सतर्कता बरतने की अपील की

भारत मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा मंडी जिला के लिए 22 जून से 26 जून तक भारी वर्षा, तेज हवाओं और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मौसम विभाग ने 22, 24 और 25 जून को येलो अलर्ट तथा 23 और 26 जून को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त  अपूर्व   देवगन ने जिला के नागरिकों, पर्यटकों तथा यात्रियों से अपील की है कि वे अत्यधिक सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप सेhttps://tatkalsamachar.com/mandi-news-heavy-rain-warning/ ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों, नदी-नालों के समीप, भूस्खलन संभावित स्थानों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से बचें। उपायुक्त ने कहा कि लगातार वर्षा और तेज हवाओं के कारण भूस्खलन, सड़कें बंद होने, पेड़ों के गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आमजन से अनुरोध है कि मौसम की जानकारी के लिए प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी पर ध्यान दें तथा आवश्यक सावधानियां अपनाएं।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्ण सतर्कता बरतें और राहत व बचाव के लिए आवश्यक संसाधनों सहित तैयार रहें, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01905-226201, 226202, 226203, 226204 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago