Shimla News:-आईएएस वाइव्स एसोसिएशन ने रेडक्रॉस को अंशदान दिया

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्यों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की और आईएएस वाइव्स एसोसिएशन द्वारा एकत्रित 1.11 लाख रुपये का चेक रेडक्रॉस को सहयोग के रूप में भेंट किया।
राज्यपाल, जो राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं,https://tatkalsamachar.com/mandi-news-balh/ ने एसोसिएशन के इस उदार सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग चिकित्सा और मानवीय सहायता की आवश्यकता वाले वंचित और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाएगा।


राज्यपाल ने इस उदार सहयोग के लिए एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सदैव समाज के पीड़ित एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक व्यक्तियों और संगठनों को रेडक्रॉस से जुड़ने का आह्वान किया।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और आईएएस वाइव्स एसोसिएशन की सदस्य रितिका जिंदल, मीता पंत, जुम्पा जम्वाल और पूनम शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थीं। 

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

10 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

11 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

11 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

15 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

18 hours ago