Shimla : आंचल पांटा बनी मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल 2022

मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल 2022 सीजन 6 में आंचल पांटा ने पहला स्थान पाकर जिला शिमला में स्थित चौपाल क्षेत्र का नाम चमकाया हैं । शिमला के दूरदराज क्षेत्र चौपाल की 20 वर्षीय आंचल पांटा वर्तमान में राजकीय कन्या महाविद्यालय लक्कर बाजार शिमला में बीएससी के प्रथम वर्ष की छात्रा है बसंत रिजॉर्ट हमीरपुर में 3 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई 13 युवतियों ने भाग लिया। https://www.tatkalsamachar.com/congress-employees-farmers/ इस प्रतियोगिता में कुल्लू की टीना फर्स्ट रनर अप और धर्मशाला की मेहर आकांक्षा सेकंड रनर अप रही। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इशिता राणा को बेस्ट रैंप वॉक का खिताब दिया गया सहज शर्मा को मोस्ट गॉर्जियस कविता को मोस्ट चार्मिंग शिल्पा को मोस्ट फेस्टिवल मन्नत डोगरा को स्माइलिंग फेस और श्रुति शर्मा को मोस्ट ग्लैमरस पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर मशहूर ग्रूमर सोनिका महाना, फैशन एक्सपर्ट पूनम पटियाल और रुंजन रामटा बतौर जज उपस्थित रहे। आंचल पांटा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेकर हमने डर पर जीत हासिल की है और विभिन्न एक्टिविटीज के दौरान हमने राफ्टिंग जंगल में कैंपिंग और कॉम्बैट ट्रेनिंग भी सीखी उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा भावना में भी सुधार हुआ है आंचल पांटा ने कहा की प्रतियोगिता के दौरान ग्रूमर सोनिका महाना ने जो टिप्स दिए वे व्यक्तित्व निखार के लिए उम्र भर याद रहेंगे उन्होंने कहा की प्रतियोगिता में अल्टीमेट सर्वाइवल कैंपसाइट मे रात को पारंपारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी एक आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता की इवेंट मैनेजर शिल्पा शर्मा ने बताया की मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल प्रतियोगिता पिछले 6 साल से आयोजित की जा रही है और आंचल पांटा इस प्रतियोगिता की छठी विनर है उन्होंने कहा कि हर साल इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है जिसके चलते प्रतियोगिता के आयोजन में उत्साहवर्धन हो रहा है उन्होंने कहा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को प्रोत्साहित करना है ताकी वह अपने जीवन में आती हुई मुश्किलों से आत्मविश्वास के साथ संघर्ष कर सकें उन्होंने कहा कि इस बार विजेताओं को करीब ₹100000 के पुरस्कार वितरित किए गए।




Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

18 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

19 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

19 hours ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago