Shimla : कानून व्यवस्था के लिए नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग की सार्थक पहल

कानून व्यवस्था बनाये रखने और अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। ड्रोन, विश्लेषण तकनीक, बायोमिट्रिक सहित अनेक तकनीकों का इस्तेमाल कर नागरिकोें की सुरक्षा और अपराधमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।


कानून प्रवर्तन एजेंसियां तकनीक का उपयोग करने में सदैव अग्रणी रही हैं। मिसाल के तौर पर वर्ष 1990 में सड़कों पर यातायात के नियमन पर नजर रखने के लिए डिजिटल कैमरों का उपयोग आरंभ किया गया था।


अब प्रदेश में यातायात नियमों के उल्लंघन एवं अन्य अपराधों पर नज़र रखने के लिए पुलिस द्वारा बॉडी वोर्न कैमरों का उपयोग किया जा रहा है।  हिमाचल प्रदेश देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा शांतप्रिय राज्य है। राज्य की पुलिस सर्तक रहने के साथ-साथ नए एवं उभरते अपराधों से निपटने के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में मंडी नगर के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इंटीग्रेटिड सर्विलैंस एंड क्राइम रिस्पांस सेंटर, व्योमनेत्र का लोकार्पण किया। यह सेंटर किसी भी आपातकालीन स्थिति में बेहतर संचार और निगरानी के साथ आपदा की प्रतिक्रिया की क्षमता में बढ़ोतरी करेगा।


बेहतर कानून व्यवस्था प्रदान करने के लिए मंडी शहर के सभी आने-जाने वाले मुख्य स्थलों पर अत्याधुनिक तकनीक युक्त 250 कैमरे स्थापित किए गए हैं। व्योमनेत्र चोरी, अपराध नियंत्रण जैसे संदिग्ध मामलों में निगरानी करने में भी सहायक सिद्ध होगा। यह प्रणाली सुंदरनगर में स्थापित इंटैलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ क्लाउड आधारित तकनीक के साथ एकीकृत की गई है जिससे मंडी शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।


प्रदेश सरकार व्योमनेत्र को ड्रोन के माध्यम से निगरानी और अन्य तकनीक से भी जोड़ने की योजना बना रही है। यह न केवल यातायात प्रबन्धन में सहायक सिद्ध होगा बल्कि अपराधों पर भी नजर रखी जा सकेगी। https://www.tatkalsamachar.com/una-naturopathy/ व्योमनेत्र दुर्घटना एवं आपदा जैसी आपातकालीन स्थिति में सहायक सिद्ध होने के साथ-साथ त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में भी सहायता प्रदान करेगा। 

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 hour ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

2 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

3 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

3 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

23 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

23 hours ago