Naturopathy is the best method
निरोग्य रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में करें शामिल
प्राकृतिक चिकित्सा पखवाड़े के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के टक्का रोड स्थित आरोग्य निकेतन संस्थान में उपायुक्त राघव शर्मा ने सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया।
उपायुक्त ने बताया कि यह प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 7 दिनों तक चलेगा जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति भारत की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति है प्राचीन काल से ही प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के आधार पर यहां के लोगों का सटीक उपचार होता आया है। उन्होंने शिविर के आयोजकों से आहवान किया कि वे चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसका कभी कोई साइड इफेक्ट नहीं होता अपितु इसी पद्धति के आधार पर नियमित योग और व्यायाम को अपनाकर भी खुद को निरोगी रखा जा सकता है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-chief-minister-barren-hills/
इस अवसर पर निकेतन संस्थान के निदेशक डॉ निधि बाला, डॉ. शिव कुमार, प्राकृतिक चिकित्सा थैरेपिस्ट मोहन लाल, सपना शर्मा, चंचला देवी, राज कुमार पठानिया, रमा शर्मा, सुचेता सूद, आरके सोनी, जागीर सिंह, कांता देवी, सपना रानी, राज कुमारी, गुरप्रीत सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…