शिमला : कुलदीप सिंह राठौर ने राज्य सरकार से बागवानों को अदानी की लूट से बचाने की मांग की है.

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह अदानी की लूट से बागवानों को बचाए।उन्होंने कहा है कि अदानी ने इस बार सेब के खरीद मूल्यों में 16 रुपए की कमी कर सेब की 50हजार करोड़ की मार्किट को प्रभावित करने की कोशिश की है।उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इस बार सेब के बेहतर दाम मिलेगे पर ऐसा नही हुआ।बागवान पूरी तरह हताश है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इस बारे चुप बैठने वाली नही और बागवानों व किसानों का शोषण नही होने दिया जाएगा।आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि सरकार की मिलीभगत से सेब के दाम गिराए गए है।उन्होंने आरोप लगाया कि लदानी,अदानी को सरकार का पूरा सरंक्षण है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इसकी जांच करें और इसपर हस्तक्षेप करते हुए बागवानों के हितों की रक्षा करें।राठौर ने कहा कि आज किसानों बागवानों को तीन नए कृषि कानूनों का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि क्या सरकार यह चाहती है कि किसानों की तरह अब बागवान भी आत्महत्या करें।उन्होंने कहा कि आज एक पेटी की लागत 450 से 500 रुपए के बीच पड़ रही है जबकि वह मार्किट में 600 रुपए के आसपास बिक रही है।उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में  1984 से कृषि उपकरणों के साथ साथ कीट नाशको,फफूंद नाशक व अन्य दवाओं पर सब्सिडी,अनुदान देती थी पर अब दुर्भाग्यवश भाजपा सरकार ने इन सब पर रोक लगा दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार एंटी हेल नेट खरीद पर 50 प्रतिशत की  सब्सिडी देती थी,पर अब सरकार ने यह नेट खरिदने के लिए सब्सिडी पात्रता केवल कुछ ही निर्माताओं को अधिकृत किया है जो बागवानों के साथ एक बड़ा अन्याय है।उन्होंने कहा कि सरकार ने न तो किसानों की ही कोई मदद की और न ही बागवानों की।उन्होंने कहा कि बेमौसमी बर्फबारी, ओलावृष्टि से बागवानों को सेब के बगीचे, पेड़ों का भारी नुकसान हुआ।वह इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से भी मिले थे।दुख की बात है कि न तो मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का कोई दौरा किया व न ही बागवानी मंत्री ने ही।राठौर ने बागवानी मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा की उन्होंने 1135 करोड़ के बागवानी प्रोजेक्ट पर कुंडली मारते हुए बागवानों से जो अन्याय किया है लोग उसका चुनावों में पूरा बदला देंगे।राठौर ने सरकार से सेब की नेफेड से खरीद और अच्छे स्तर के सेब का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने की मांग फिर दोहराई है।


कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा के  औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह लोगों से किस बात का आशीर्वाद मांग रहें है।प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था, कोरोना में विगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर वह लोगों से माफी मांगे।राठौर ने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा कर लोटे है।उन्होंने कहा कि जो जन समर्थन उन्हें इस क्षेत्र में मिला है उससे साफ है कि प्रदेश बदलाव की ओर बढ़ गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट और पूरी मजबूती के साथ सरकार के जन विरोधी निर्णयों का विरोध कर रही है।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में होने वाले चारो उप चुनाव कांग्रेस जीतेगी।

backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago