बिलासपुर : आवास निर्माण के लिए 254 मछुआरों को 3 करोड़ रूपये की सहायता प्रदान.

 26 लाख 26 हजार रु से  निर्मित  मत्स्य विभाग के  मत्स्य आवतरण केन्द्र, जड्डू का लोकार्पण विधायक जीत राम कटवाल  ने किया । उन्होंने बताया इस केंद्र का लाभ जड्डू क्षेत्र की 12 मत्स्य सहकारी सभाओं को मिलेगा । जिससे मछली के  भंडारण तथा मार्केटिंग की सुविधा प्राप्त होगी ।   इस अवसर पर विधायक द्वारा विधान सभा क्षेत्र, झन्डूता के 892 मछुआरों को लाईफ जैकेट वितरित की । ताकि मछुआरों को तूफान में मछली पकड़ना आसान हो सके व उनका जीवन सुरक्षित रह सके । इसके अतिरिक्त उनके द्वारा सामान्य जाति से सम्बन्धित 44 मछुआरों तथा 13 अनुसूचित जाति के मछुआरों को अनुदान सहायता के रूप में गिल जाल मछली पकड़ने के लिए प्रदान किये  गए ।


  उन्होंने बताया कि मत्स्य आवतरण केन्द्र, जडडू, जकातखाना,भाखड़ा के अधीन कार्यरत 16 मत्स्य सहकारी सभाओं के लगभग 975 मछुआरे मछली पकड़ने का कार्य करते हैं। मछुआरों के कल्याण हेतु मत्स्य विभाग द्वारा कई कल्याणकारी योजनायें चला रही हैं । इनके अर्न्तगत विधान सभा क्षेत्र, झन्डूता के मछुआरों को लाभान्वित किया गया । मछुआरा आवास योजना के अर्न्तगत  मत्स्य सहकारी सभाओं के 78 मछुआरों को आवास निर्माण हेतु  89 लाख 30 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई । किश्ती निर्माण हेतु 31 मछुआरों को 14 लाख 60 हजार रु की सहायता राशि प्रदान की गई । 191 मछुआरों को अनुदान के रूप में गिल जाल प्रदान किये गये । वर्ष 2020 में कोविड 19 से प्रभावित 1024 मछुआरों को मु० 2000- रूपये की दर से 20.48 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई ।  बन्द सीजन राहत भत्ते के रूप में 699 मछुआरों को मु० 4500- रूपये की दर से मु० 20 लाख 97 हजार रूपये की सहायता प्रदान की गई।


उन्होनंे कहा कि गोबिन्द सागर जलाशय में  35 मत्स्य सहकारी सभाओं के माध्यम से लगभग 2300 मछुआरे मछली पकड़ने का कार्य कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। मछुआरों के कल्याण हेतु मत्स्य विभाग,  द्वारा नीलीक्रान्ति योजना के अर्न्तगत जलाशय के मछुआरों को आवास निर्माण हेतु  75,000- व 1,30,000 रुपये की दर से कुल 254 मछुआरों को 3 करोड़ रूपये की सहायता प्रदान की गई । इसी प्रकार जलाशय के मछुआरों को किश्ती, गिल जाल व तम्बू के क्रय करने हेतु 120 मछुआरों को  59 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना के अर्न्तगत 13 मछुआरों को 75 हजार रुपये की मोटरसाइकिल वितरित की गई हैं, जिस पर सामान्य जाति के मछुआरों को 30 हजार रूपये की दर से तथा महिला वर्ग व अनुसूचित जाति के मछुआरों को 45 हजार रूपये की दर से राशि अनुदान सहायता के रूप में प्रदान की गई।

इस अवसर पर मत्स्य आवतरण केन्द्र, जड्डू  के लिए भूमि दान करने के लिए मोठु राम तथा कलशों देवी को मुख्यातिथि द्वारा समानित किया गया ।,
इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य विभाग श्याम  लाल शर्मा ने मुख्यतिथि का स्वागत किया तथा मत्स्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।
इस अवसर पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष शेर सिंह ,ग्राम पंचायत प्रधान कमल चैहान , पूर्व जिला परिषद सदस्य वीना चन्देल , जगदीश चंद,सहायक निदेशक मत्स्य विभाग श्याम लाल ,वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी संदीप कुमार ,एसडीओ विधुत नंद लाल एस डी ओ लोक निर्माण विभाग सचिन नड्डा ,एस डी ओ जल शक्ति विभाग  रत्न देव ,मत्स्य अधिकारी अजय कुमार ,बलजीत, विवेक कमल उपस्थित थे

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

14 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago