शिमला : कुफरी में भारत का पहला स्की पार्क विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

कुफरी में भारत का पहला स्की पार्क विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में बुधवार सायं प्रदेश सरकार और नागसन्ज डेवेलपर के मध्य शिमला के निकट कुफरी में भारत का पहला स्की पार्क विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के प्रमोटरों को हिमाचल प्रदेश में भारत का पहला स्की पार्क विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को भारत में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए प्रयासरत है और प्रदेश को पर्यटन मित्र बनाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान कर हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना से कुफरी क्षेत्र में 12 महीने पर्यटन और सहासिक खेलों को बढ़ावा मिलने के अलावा पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तथा शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां सृजित होंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लगभग 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
यह परियोजना कुफरी में 250 करोड़ रुपये की लागत से 5.04 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी, जिसमें इण्डोर स्की पार्क, पैलेटियल माॅल, पांच सितारा होटल, एम्यूजमेंट पार्क, गेमिक जाॅन, फूड कोर्ट, शाॅपिंग आर्केड और अन्य सुविधाओं के अलावा 1000 से अधिक वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस मैगा परियोजना के प्रमोटर और नागसन्ज डेवेलपर के मालिक निशांत नाग ने कहा कि इस परियोजना की रचना इनफिनिटी डिजायन स्टूडियो मुम्बई द्वारा की गई है और स्की दुबई एवं स्की इजिप्ट अन्लिमिटिड स्नो नेदर्लैण्ड मेकर्ज द्वारा क्रियान्वित की जाएगी। यह परियोजना मार्च, 2021 में शुरू होनी तथा अपै्रल, 2022 क्रियशील होनी अपेक्षित है।
प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा और निदेशक पर्यटन यूनुस भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago