शिमला : राठौड़ ने प्रदेश में भारी बारिश से जान-माल के नुकसान पर जताया दुख, सरकार से आर्थिक मदद की गुहार.

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में भारी बारिश से हुए जान माल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए सरकार से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने और उन्हें आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।राठौर ने आज यहां कहा कि भारी बारिश के चलते शिमला ,किन्नौर,लाहुल स्पीति, कांगड़ा,चंबा ,कुल्लू,सिरमौर व प्रदेश के अन्य जिलों में  भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने सरकार से इस नुकसान का जल्द आंकलन करने व जान माल के नुकसान की भरपाई करने को कहा है।उन्होंने कहा है कि भारी बारिश के चलते एक ओर जहां लोगों के घर ढह गए है,उन्हें नुकसान पंहुचा है, वही सड़को को भी भारी नुकसान पंहुचा है।कई जगह पुल बह गए है।सड़के अवरुद्ध होने की बजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राठौर ने कहा है कि प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो चुका है।सम्पर्क सड़के पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है।इसका असर सेब ढुलाई पर पड़ रहा है।राठौर ने सरकार से मांग की है कि संपर्क सड़कों को जल्द बहाल किया जाना चाहिए, जिससे सेब की फसल बर्बाद न हो।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में इस बार पहले ही सेब की फसल बहुत कम है और जो भी है अगर वह समय पर  मंडियों में नही पहुंची तो इसका घाटा बागवानों को होगा।राठौर ने लोगों के घरों को हुए नुकसान का भी आंकलन करने व उन्हें उनकी मुरम्मत करने के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग भी सरकार से की है।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago