शिमला : केन्द्रीय विद्यालय तिब्बतियन स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन

केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के तहत 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत आज शिमला नगर के वार्ड नम्बर 28 में केन्द्रीय विद्यालय तिब्बतियन स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर शामिल होकर रक्त दाताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर 28, 29 व 30 मई, 2021 को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 50 हजार यूनिट रक्त पूरे देश में एकत्र किया जाएगा, जो सम्पूर्ण देश के विभिन्न अस्पतालों में रोगियों के काम आयेगा। 

उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन कार्य के तहत विभिन्न प्रकार के अन्य कार्य भी कोरोना काल में कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं, जिसके तहत मास्क बनाने का कार्य महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रियता से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध करवाना, विभिन्न क्षेत्रों में सैनेटाइज आदि कार्य भी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर शहर के मुख्य केन्द्र से हटकर उप नगर में किया जा रहा है।

इससे लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि आज इस रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें वार्ड की पार्षद विदुषी शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव चैहान (पिंकु), डिंपल चड्डा, अंकुश चड्डा, नितिन चड्डा, राजा राम राही, राजीव जैतिक, पदमनी शर्मा, नीलम चड्डा, नंदन सहगल, विशेषवर नाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, संजीव, जोगिन्द्र, नीरज गुप्ता, प्रेम चंद, विनोद कुमार, अरविंद लखनपाल, अश्वनी सहगल, महेश्वर बाली, जितेन्द्र शर्मा, नवनीत वर्मा, अजीत सिंह, जोगिन्द्र ठाकुर, अतुल पराशर, मदन कंवर, नलीन, प्रेम ठाकुर, दीपक धानी, अजय पाल, सुरेश शर्मा, राजीव भारद्वाज सहित 35 लोगों ने रक्तदान किया। 

शहरी विकास मंत्री ने इन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटा शिमला में कार्यरत डाॅ. नीलम पठानिया, डाॅ. जे.एस. पठानिया, निर्जला ठाकुर, हेमन्त शर्मा, अनिता ठाकुर, जोध्या, इंदिरा और जय किशन को भी कोरोना वाॅरियर के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद डाॅ. किमी सूद, मण्डल अध्यक्ष राजेश शारदा, किसान मोर्चा सचिव विनोद, सुरेन्द्र शर्मा, राम कुमार विज, अमन चड्डा, अश्वनी विज, संजीव आंगरा, कार्तिक चड्डा, रमेश विज, रमन विज, राकेश विज, अजय पाल तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago