Shimla :- Took stock of the Jan Manch program to be organized at the historic Ridge Maidan : Aditya Negi
प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी जनमंच कार्यक्रम के तहत आगामी 3 अप्रैल को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम संबंधी तैयारियों का जायजा उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां लिया।
उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के लिए रिज मैदान पर टेंट आदि लगाने तथा विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी व जागरूकता पहुंचाने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।
अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए तथा इस दौरान बनने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों तथा अन्य कार्यों के सफल संचालन के लिए परस्पर अधिकारियों से संवाद कायम कर कार्य की पूर्ति के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने रिज मैदान पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह व उपमंडल अधिकारी शहरी मनजीत शर्मा तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली में…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) बैच 2025…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को भोरंज उपमंडल में विभिन्न संस्थानों का दौरा करके इनमें…
सहारा पेंशन के मामले को कुटिलता से नहीं, संवेदनशीलता से संभालना चाहिए अस्पताल से लेकर…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…