धर्मशाला :- वन मंत्री राकेश पठानिया ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया सीधा संवाद

ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग और पंचायती राज विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित किए जा रहे सरस मेले के दौरान आज प्रदर्शनी थीम डे आयोजित की गई जिसमें ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।


    इस अवसर पर वन एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री राकेश पठानिया उपस्थित रहे तथा जिला कांगड़ा के समस्त 16 विकास खण्डों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।

उन्होंने समूहों से उनकी बिक्री की जानकारी प्राप्त की और महिलाओं के निवेदन पर सभी को बेहतर मार्किटिंग स्थल उपलब्ध करवाने के लिए भविष्य में जिला कांगड़ा के अन्य स्थानों पर और भी सरस मेलों के आयोजन का आश्वासन दिया।

 
    उन्होंने जिला कांगड़ा में वन विभाग द्वारा आरम्भ किए जा रहे ‘जायका प्रोजेक्ट’ की जानकारी समूहों की महिलाओं को दी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट वन क्षेत्र में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन यापन कर रहे लोगों की आर्थिकी में सुधार लाएगा।


    पठानिया ने बताया कि वन विभाग जल्द ही अपना एक नया नर्सरी विंग भी प्रारम्भ करने जा रहा है ताकि वन विभाग को उच्च गुणवत्ता की पौध सुनिश्चित हो सके। इसके लिए प्रारूप तैयार कर लिया गया है तथा नए विंग के गठन के लिए जो भी आवश्यक है, इसमें विशेषज्ञों की भी उपलब्धता एवं स्टाफ व अन्य उपकरण और संसाधन भी तैयार कर लिए गए हैं।


    वन मंत्री ने कहा कि ;श्रप्ब्।द्ध का सहयोग नर्सरी विंग में लिया जाएगा तथा वन क्षेत्र को बढ़ाने में भी लिया जाएगा। प्रथम चरण में इस योजना के तहत नूरपुर, धर्मशाला एवं पालमपुर व देहरा वन मण्डल को चयनित किया जा रहा है। योजना के तहत जिला के 63 वार्डों में स्वयं सहायता समूहों का गठन कर, लोगों की आजीविका को ऊपर उठाने एवं स्वरोजगार उपलब्ध करवाने पर बल दिया जाएगा।


    इस थीम डे प्रदर्शनी पर ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग की योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए हिम ईरा शॉप का स्टॉल विकास खण्ड रैत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर शुद्ध ग्रामीण उत्पादों को प्योर चंगर के नाम से विकास खण्ड बड़ोह ने प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना को प्रदर्शित करने के लिए विकास खण्ड धर्मशाला ने स्टॉल लगाया और स्वच्छ भारत मिशन का स्टॉल लगाया।


    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार, ग्रामीण विकास अभिकरण के उप निदेशक सोनू गोयल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, मीडिया कॉडिनेटर विश्व चक्षु सहित वन विभाग अधिकारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago