शिमला: सरकारी नोकरियों में बाहरी राज्यों के लोगों की नियुक्तियों व बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में धरना-विक्रमादित्य सिंह.

कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में डीसी कार्यलयों के समक्ष  सरकारी नोकरियों में बाहरी राज्यों के लोगों की नियुक्तियों व बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया।

 शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहरी के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।इस धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की।

शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार पर सरकारी नोकरियां बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के बेरोजगारों के साथ एक बड़ा अन्याय कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय को सहन नही करेगी।उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश सचिवालय में बाहरी लोगों की नियुक्तियां की और अब राज्य विद्युत परिषद में 13 जूनियर इंजीनियर भर्ती कर दिए है। कांग्रेस इसके खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि 15 लाख तो रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।उन्होंने कहा कि सरकार के पास गैर पंजीकृत का कोई भी आंकड़ा उपलब्ध नही है कि प्रदेश में बेरोजगारी की वास्तविक स्थिति क्या है।उन्होंने कहा कि कोविड के चलते लाखो युवा बेरोजगार हुए है।राठौर ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार ने अपने चार साल के इस शासनकाल में कुछ नही किया।उन्होंने कहा कि लोग भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुके है इसलिए लोगों ने अब इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी जयराम सरकार पर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के चारो पहिये अलग अलग दिशा की ओर दौड़ रहें है।उन्होंने कहा कि आज इस सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी और आहत है।किसानों बागवानो के साथ साथ बेरोजगारों के साथ जो अन्याय इस सरकार ने किया है वह सब अब इसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।उन्होंने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है।

उन्होंने कहा कि यह तो संघर्ष की शुरुआत है।इस संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा और शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने भी इस विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बेरोजगारों के साथ खड़ी है और उनके लिये न्याय की लड़ाई लड़ेगी।इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,पूर्व विधायक आदर्श सूद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,सुशांत कपरेट,वेद प्रकाश ठाकुर,यशपाल तनाईक,किरण धान्टा,जिला महिला अध्यक्ष विनीता वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष कवंर नरेंद्र सिंह,रामकृष्ण शांडिल,गोपाल शर्मा,सत्यजीत नेगी के अतिरिक्त पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी, सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,व जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago