Shimla:- Governor flagged off the ambulance
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन से प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से दो एम्बूलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबन्धन समिति की सदस्य तथा प्रदेश रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थी।राज्यपाल एवं प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ने कहा कि रेड क्रॉस पीड़ित मानवता को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की सहायता के लिए प्रदेश में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है।
इन दो एम्बूलंेसों में से एक बेसिक लाइफ स्पोर्ट एम्बूलेंस मण्डी जिला तथा दूसरी एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बूलेंस राज्य रेड क्रॉस द्वारा संचालित की जाएगी।
यह एम्बूलेंस वाहन, राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा प्रदेश रेड क्रॉस को प्रदान किए गए है।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…
प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर…
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…