मंडी :- मुख्यमंत्री ने मण्डी के सराज क्षेत्र में करोड़ों रुपये के शिलान्यास एवं उदघाटन किए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजकीय फार्मेसी कॉलेज सराज के बगस्याड में 48.65 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले प्रशासनिक खण्ड, शैक्षणिक खण्ड, ऑडिटोरियम, टाइप-1 व 2 के 6-6 और टाइप-5 के एक आवास और सुरक्षा कक्ष एवं एनिमल हाउस, 13.92 करोड़ रुपये की लागत के छात्रा छात्रावास खण्ड और टाइप-3 के तीन तथा टाइप-4 के आठ आवास का शिलान्यास करने के उपरान्त अपने सम्बोधन में कहा कि राजकीय फार्मेसी कॉलेज सराज की स्थापना 2019 में राज्य के फार्मेसी विषय में अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई थी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस कॉलेज में 210 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं और यह संस्थान अकादमिक क्षेत्र में तीव्र गति से उन्नति करते हुए प्रदेश में फार्मेसी क्षेत्र में गुणात्त्मक शिक्षा प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाविद्यालय का परिसर 2.5 एकड़ भूमि में विस्तारित होगा, जिसमें अत्याधुनिक प्रयोगशाला, क्लास रूम और पुस्तकालय, छात्रावास, ऑडिटोरियम, इण्डोर जीम और खेलें, कर्मचारी आवास, मेडिकल स्टोर और प्रधानाचार्य का आवास भी होंगे। 

 मुख्यमंत्री ने जुडा में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप-स्वास्थ्य केन्द्र के भवन, आरआईडीएफ के अन्तर्गत गांव काण्डा, सुराहड़ और अप्पर शंगराड़ के लिए 1.06 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना धनसाल नाला/जवाल, शरण और काण्ढा बगस्याड के लिए 6.63 करोड़ रुपये से उठाऊ सिंचाई योजना, 14.24 करोड़ रुपये से जलापूर्ति योजना काण्ढी सुनास, जलापूर्ति योजना घुलाह, जलापूर्ति योजना धनसाल धरवाड़, जलापूर्ति योजना एलओपी धनसाल बडीन बगस्याड़, जलापूर्ति योजना राहीधार और जलापूर्ति योजना सुराह सलवीण के पुनुर्द्धार एवं रिमॉडलिंग कार्यों का लोकार्पण किया।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने 9.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग उप-मण्डल बगस्याड के आवासीय भवन, 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित विश्राम गृह थुनाग की अतिरिक्त आवासीय सुविधा, जलापूर्ति योजना भराड़ी गलू रत्ती शिकवाड़ के 1.56 करोड़ रुपये के सुधार कार्य और 15 करोड़ रुपये लागत से निर्मित च्यूणी से सपैहणीधार सड़क का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने 25.62 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थुनाग के भवन, खाला खड्ड पर 1.04 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले 25 मीटर लम्बे पुल, कोटलू खण्ड पर 85 लाख रुपये से निर्मित होने वाले 20 मीटर स्पैन के जीप योग्य पुल, थुनाग, बखलवाड़ और ओडीधार गांवों के लिए 1.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, 1.66 करोड़ रुपये से सराज और बालीचौकी की पंचायतों के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चड़ी खड्ड पर निर्मित 19 योजनाओं के स्रोतों के सुदृढ़ीकरण, थुनाग तहसील के अन्तर्गत 8.08 करोड़ रुपये केे उठाऊ जलापूर्ति योजना झंुगी, जलापूर्ति योजना करसवाली, भयांड, झुंगी और उठाऊ जलापूर्ति योजना भराड़ लम्ब और सफेड़ केे पुनुर्द्धार एवं रिमॉडलिंग कार्य और 11.89 करोड़ रुपये के जलापूर्ति योजना थुनाग, जलापूर्ति योजना सेवाधार सुनाह, जलापूर्ति योजना बासल बलैंढा और जलापूर्ति खीरधार के पुनुर्द्धार एवं रिमॉडलिंग कार्यों का शिलन्यास किया। मुख्यमंत्री ने बगस्याड में जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके त्वरित निवारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। .0.

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago