Shimla: Veteran Congress leader and former Himachal Pradesh CM Virbhadra Singh passed away due to heart attack.
शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। पूर्व सीएम के निधन की पुष्टि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शिमला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ जनक राज ने की। इससे पहले सोमवार को हार्ट अटैक आने के बाद वीरभद्र सिंह को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
23 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी के बाद यहां आने पर उन्हें फिर से सांस संबंधी दिक्कत शुरू हो गई। इसके बाद उन्हें फिर से आईजीएमसी में एडमिट कराया गया। वीरभद्र सिंह को अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर के सपोर्ट पर रखा गया था और उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। यहां आने पर उन्हें फिर से सांस संबंधी दिक्कत शुरू हो गई। उन्हें 11 जून को फिर से कोरोना संक्रमण हो गया। हालांकि, फिर वह इससे उबर चुके थे।
वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और पांच बार लोकसभा सांसद भी चुने गए हैं वह सोलन जिले के अर्की से विधायक थे। वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक रहे। साथ ही वह पांच बार सांसद भी चुने गए।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाली।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…