शिमला : नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक बचत भवन में आयोजित की अध्यक्षता आदित्य नेगी ने की.

नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जिला के युवा को नशे के कुप्रभावों से दूर रखने के लिए कार्य करें। यह बात आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।उन्होंने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी विभागों के जिम्मेदारी अहम है। युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकालने के लिए सभी विभागों द्वारा जन आंदोलन का रूप दिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि जिला में नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। नशे का शिकार हुए व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नशा मुक्ति केन्द्र में ले जाकर उनकी कांउसलिंग व उपचार किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की दूरी के अंदर सिगरेट एवं अन्य नशे के संबंध में बिक्री पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को बालक अथवा बालिकाओं को एच तथा एच1 व एक्स ड्रग की बिक्री बिना चिकित्सक के परामर्श से न की जाए तथा दवाईयों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए ताकि बच्चों में बढ़ते नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाया जा सके।उन्होंने पुलिस विभाग को नशे में लिप्त व्यक्तियों, नशे के कारोबार करने वालों तथा उनके स्रोतों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।

Shimla: Aditya Negi presided over the meeting of Drug Free India Campaign organized at Bachat Bhawan.

उन्होंने शिक्षा विभाग को कोविड के दौर में वर्चुअल माध्यम से हो रही कक्षाओं में नशे के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए।उन्होंने जिला के समस्त उपमण्डलाधिकारियों को नशा मुक्त भारत के अंतर्गत उपमण्डल स्तरीय समिति का गठन करने के निर्देश दिए तथा जिला स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों के साथ-साथ उपमण्डल स्तर पर भी इसी प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए ताकि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाकर जिला को नशा मुक्त किया जा सके।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त नशा मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला में लोगों को जागरूक करने के लिए उपमण्डल स्तर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन, जागरूकता वाहन, पैम्फलेट, होर्डिंग, पोस्टर आदि लगाए जाएंगे।इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी शिमला ग्रामीण बीआर शर्मा, उपमण्डलाधिकारी रोहडू सुरेन्द्र कुमार, उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी मंजीत शर्मा, उपमण्डलाधिकारी रामपुर यादविन्द्र पाल, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजय भगवती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. पवन कुमार जयरथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस वंदना चौहान, समस्त तहसील कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago