Mandi: Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana is proving to be a boon for the farmers.
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मंडी जिला के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना की मदद से बेहतर सिंचाई सुविधा मिलने से किसानों को हो रही अच्छी आमदनी उनके अच्छे दिनों की कहानी बयां कर रही है।
कृषि विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही इस योजना से लाभान्वित हजारों किसानों की तरह ही नाचन विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छम्यार की हरिजन बस्ती कोठी के किसान सुदामा सहित लगभग 12 किसान परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का आभार जताते नहीं थकते।
सुदामा बताते हैं कि साल-दो साल पहले तक गांव में सभी गेहूं-मक्की जैसी परंपरागत खेती ही करते थे, क्योंकि तब तक खेतों को पानी पहुंचाने की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं थी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से 1.10 लाख रुपये की मदद से गांव में बोर वैल लगा, फिर 70 हजार लीटर क्षमता के सार्वजनिक सिंचाई टैंक का निर्माण किया गया । इसमें नाचन के विधायक विनोद कुमार का बड़ा सहयोग मिला। सिंचाई टैंक से हर खेत के लिए पानी की स्थाई व्यवस्था की गई है।
इसी गांव के इंद्रू और कृष्ण कुमार बताते हैं कि सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से गांव में किसान अब नगदी गोभी, टमाटर, मटर तथा खीरा जैसी नकदी फसलों की खेती कर रहे हैं, इससे सभी अच्छा खासा लाभ कमा रहे हैं। गांव के एक अन्य किसान हिम्मत कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ने उनके गांव के किसानों की तकदीर बदल दी है।
उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी मंडी नरेश कुमार बताते हैं कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना किसानों के लिए रोजगार व आय के साधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । कोठी में सिंचाई सुविधा मिलने से नकदी फसलों की खेती से हर किसान परिवार सालाना 3 से 4 लाख रुपये कमा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जल भंडारण टैंक, जल संग्रहण डैम व नलकूप योजनाओं का निर्माण करवाया गया है, जिससे किसान भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…