Shimla : मुख्यमंत्री – प्रदेश में सुलभ जन सेवाओं एवं निगरानी तंत्र को सशक्त करेगी ड्रोन तकनीक

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग से जन-सुविधाओं को त्वरित और सुगम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री ने वीरवार देर शाम यहां ड्रोन प्रौद्योगिकी से संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में सरकारी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम और समय की बचत के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी का सरकारी क्षेत्र में व्यापक उपयोग करने की तैयारी कर रही है। आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का समुचित उपयोग करते हुए प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।


उन्होंने कहा कि कृषि व बागवानी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, ट्रैकर्स रूट पर बचाव, अवैध खनन पर नजर रखने तथा विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू करने की निगरानी में ड्रोन उपयोगी एवं सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-capacity-building/ प्रारंभिक चरण में ड्रोन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल निगरानी तंत्र को विकसित करने तथा माल ढुलाई इत्यादि के लिए करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं में तेजी लाने पर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।


बैठक में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी व आशीष बुटेल, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, सचिव आईटी विभाग डॉ. अभिषेक जैन, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग किरण भड़ाना, ओएसडी गोपाल शर्मा, इल्मा अफरोज़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago