Shimla : 1. क्षमता निर्माण आयोग का गठन, 2. पश्चवर्ती देखभाल केन्द्र अधिसूचित, 3.एआईसीसी के प्रवक्ता और सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट की

क्षमता निर्माण आयोग का गठन
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार द्वारा क्षमता निर्माण आयोग का गठन किया गया है।
इस आयोग के अध्यक्ष प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं वित्त लेखा), सचिव (कार्मिक), सचिव (ग्रामीण विकास), सचिव (वन), सचिव (स्वास्थ्य), सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), सचिव (प्रशिक्षण) तथा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक तथा हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक आयोग के सदस्य सचिव होंगे।


प्रवक्ता ने बताया कि आयोग का कार्य विभागों में प्रशिक्षण का समन्वय और उसकी प्रगति की निगरानी करना होगा। यह ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास निगम, वन, तकनीकी शिक्षा एवं कृषि विभाग में प्रशिक्षण का अनुमोदन एवं अनुश्रवण भी करेगा।


उन्होंने बताया कि आयोग राज्य में बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (ईएपी) में प्रशिक्षण पहलुओं की निगरानी करने के साथ-साथ दस्तावेजों तथा भारत सरकार, राज्य सरकार एवं हितधारकों की सर्वोत्तम सफलताओं की कहानियों को साझा भी करेगा। आयोग क्षमता निर्माण पर विचार विमर्श के उपरांत नीतियों और पहलुओं के दृष्टिगत राज्य सरकार को सिफारिश भी करेगा।

पश्चवर्ती देखभाल केन्द्र अधिसूचित
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अन्तर्गत दो पश्चवर्ती देखभाल (आफ्टर केयर) केन्द्र स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत शिमला के टूटीकंडी में महिलाओं के लिए तथा सोलन जिला के अर्की में पुरुषों के लिए यह केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।
अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अन्तर्गत इन देखभाल केन्द्रों में देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास की आवश्यकता वाले 21 से 27 वर्ष तक के अनाथ व्यक्तियों अथवा उनके विवाह तक निःशुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन केन्द्रों में आवासियों को वस्त्र, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

एआईसीसी के प्रवक्ता और सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट की
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह और सचिव एवं पंजाब के पूर्व मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने राज्य के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-electric-vehicle/
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago