शिमला : कांग्रेस कल सुबह 11 बजे रिज मैदान पर मौन प्रदर्शन करेंगे-कुलदीप सिंह राठौर,

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस  कल सुबह 11 बजे रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष कुल्लू में दलित दम्पति पर हुए जानलेवा हमलें के विरोध में मौन प्रदर्शन करेंगे।इसके पश्चात एक जलूस के तौर पर राजभवन तक मार्च करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।

प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि प्रदेश की विगड़ती कानून व्यवस्था और पिछले दिनों कुल्लू में एक दलित दम्पति पर हुआ जानलेवा हमला, जिसमें पूर्व प्रधान परस राम का पीजीआई में ईलाज के दौरान निधन हो गया,और उसकी पत्नी गम्भीर अवस्था मे है, कांग्रेस ने इस हमले की न्यायिक जांच की मांग की थी,को अभी तक पूरी नही की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार इस हमले में शामिल प्रभाबशाली, सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है।हिमराल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पीड़ित परस राम की पत्नी जो नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचारधीन है उनसे इस हमले की पूरी जानकारी ली।पीड़ित महिला का साफ कहना है कि प्रशासन उस पर दबाव बना कर इस मामलें को रफादफा करने की पूरी कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पीड़ित परिवार की कोई भी मदद नही की है।हिमराल ने कहा है कि कल  सुबह 12 बजे इस मामलें को लेकर राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया जाएगा,जिसमें प्रदेश में दलितों पर हो रहें अत्यचारों और कुल्लू की इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की जाएगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago