शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार पर लगाया आरोप.

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सेब बागवानों के प्रति उसकी उपेक्षा से इसके दामों में भारी कमी आई है।सेब बागवानों को इसकी उपज का सही दाम नही मिल रहे है।सरकार ने सेब व्यपारियो को बागवानों को लूट की खुली छूट दे दी है।राठौर ने सेब के एकाएक गिरते दामों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सेब व्यपारियो लदानी व अदानी की मनमानी पर रोक लगाए जिससे बागवान इनके शोषण से बच सकें।

उन्होंने कहा कि इस बार पहले ही बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है ऊपर से उन्हें इसकी लागत के  दाम भी न मिलना उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय है।राठौर ने कहा है कि सेब के मूल्य खुली बोली से तय किये जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि इस बार अदानी ने से सेब के खरीद मूल्यों में पिछले साल की अपेक्षा इस  बार सेब की खरीद मूल्य में भारी कमी कर दी है जिससे साफ लगता है कि यह सब सरकार के सरक्षंण में हो रहा है।उन्होंने कहा कि बागवानों को बिचौलियों व व्यपारियो की इस खुली लूट से बचाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि एक तरह सड़को की बदहाली,दूसरी तरह उनकी बढ़ती लागत और फिर उनके सही दाम भी उन्हें न मिलना प्रदेश में सेब बागवानों के साथ एक बड़ा अन्याय है।

उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री के आश्वासन के बाद भी जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार सेब के कार्टन और ट्रे के मूल्यों में कोई बढ़ोतरी नही होगी,बाबजूद इसके मूल्यों में बढ़ोतरी हुई।मजदूरी लागत बढ़ने से भी बागवानों को इसकी लागत बड़ी है।उन्होंने कहा कि सरकार ने कोई भी राहत बागवानों को  नही दी।राठौर ने सरकार से मांग की है कि वह जम्मू कश्मीर की तर्ज पर प्रदेश में नेफेड की मार्फत सेब खरीद करवाये।उन्होंने कहा कि अच्छे किस्म के सेब का भी एमएसपी,न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेब का मूल्य ओपन बोली से तय किया जाना चाहिए।इसके लिये उन्होंने एचपीएमसी से भी खरीद केंद्र बढ़ाने को कहा है,जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकें।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago