शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उठाया भाजपा पर सवाल.

 कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा की आज से देश प्रदेश में शुरू हो रही जन आशीर्वाद यात्रा के मकसद पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भाजपा ने देश मे बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी का आशीर्वाद लोगों पर पहले ही दे रखा है,अब रक्षा बंधन से पूर्व महिलाओं को घरेलू गैस महंगी कर एक ओर आशीर्वाद सरकार ने लोगों को दे दिया है।राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि केंग की रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार के मामलें सामने आने से सरकार की सारी पोल खुल गई है।उन्होंने कहा कि यह आरोप विपक्ष नही लगा रहा,केंग की रिपोर्ट आने के बाद सरकारी दस्तावेज में प्रदेश में चारे के घोटाला, बागवानी में घोटाला, विश्वविद्यालय में घोटाला व अन्य अनिमत्ताओ के सामने आने के बाद सरकार की पोल खुल गई है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे भी सेनेटाइजर,पीपीई व स्वास्थ्य उपकरणों के खरीद घोटालों के बाद इनके नेता को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा।राठौर ने कहा कि एक तरफ कोरोना के मामले प्रदेश में बढ़ रहे है तो दूसरी तरफ सरकार अपने बड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।उन्होंने कहा कि जन आशिर्वाद यात्रा में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने से प्रदेश में इसके मामलों में बृद्धि होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।राठौर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह अधिकारियों को आये दिनों ताश के पत्तो की तरह फांट कर उनके तबादले कर रही है।उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में उप चुनाव होने है वहां के उपायुक्तों को उनके नेताओं के इशारे पर धन आवंटित करने पर हैरानी जताते हुए कहा कि सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कुछ नही किया,अब जिन क्षेत्रों में उप चुनाव होने है वहां पर घोषणाएं कर लोगों को भृमित कर रही है।

कांग्रेस के खिलाफ लिखे गए एक पत्र के सवाल पर राठौर ने कहा कि कुछ शरारती तत्व फर्जी नाम लिख कर ऐसे पत्र लिखते रहते है।वह इस पर कोई तवज्जो नही देते।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री के नाम भी ऐसे ही बेनामी पत्र भेजा गया था,उस समय उन्होंने पार्टी आधार पर कुछ नही बोला था।राठौर ने कहा कि उनके खिलाफ लिखा गया यह पत्र पूरी तरह से झूठा व तथ्यों के विपरीत है।उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से अपना कार्य कर रहें है।उन्होंने कहा कि यह पत्र किस ने लिखा,कहा से भेजा इस बारे जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस बारे कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है,जिससे भविष्य में इस प्रकार के फर्जी पत्रों के छापने और इन्हें भेजने में कोई रोक लग सकें।राठौर ने कहा कि जिला बिलासपुर की कार्यकरणी निष्क्रिय पदाधिकारियों की बजह से भंग कर दी गई है।उन्होंने कहा कि अन्य जिलों व ब्लोको में भी निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर कर योग्य और कर्मठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

8 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

9 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

10 hours ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

1 day ago