शिमला: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.

. देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती पर  प्रदेश कांग्रेस अपने सभी जिला व ब्लोक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।इस दिन शिमला में छोटा शिमला स्थित सदभावना चौक से पार्टी मुख्यालय राजीव भवन तक कांग्रेस सदभावना यात्रा का आयोजन भी करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां बताया कि हर साल की भांति इस बार भी 20 अगस्त को कांग्रेस अपने महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा से मनाएगी।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के आदर्श कांग्रेस पार्टी के प्ररेणा स्रोत है।देश मे आईटी क्रांति हो या महिला उत्थान, या 18 साल के युवाओं 9को मताधिकार यह सब राजीव गांधी की सोच का परिणाम है।राठौर ने बताया कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर पर 20 अगस्त को स्वच्छता अभियान के साथ साथ जगह जगह वृक्षारोपण,रक्तदान शिविर, कोरोना के प्रति लोगों का आगह करते हुए इसकी सुरक्षा के लिये मास्क,सेनेटाइजर वितरण कार्यक्रम के साथ अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण भी करेगी। इसके अतिरिक्त उनके जीवन पर आधारित उनके कार्यो पर सेमिनार भी आयोजित किये जायेंगे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago