शिमला : कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर आज जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहरी के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण व शहरी युवा कांग्रेस ने आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।इस अबसर पर कांग्रेस विधायक ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह ने उनके पिताश्री के जन्मदिन पर आयोजित इस शिविर के लिए पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व अन्य नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश के लोग की दुआओं से प्रदेश के लोकप्रिय नेता वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वो हमारे बीच होंगे और प्रदेश में आगामी कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भी इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नही देश के वरिष्ठतम नेता है और प्रदेश की राजनीति में उनका एक अलग स्थान है।

उन्होंने वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक आदर्श सूद,सोनिया चौहान,जिलाध्यक्ष ग्रामीण यशवंत छाजटा,शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,एनएसयूआई के राष्ट्रीय सयोजक रूबल ठाकुर,कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर,धर्मपाल ठाकुर,सुशांत कपरेट,इंद्रजीत सिंह,राजेश कवंर, अमित नंदा,ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण गोपाल शर्मा, कुसम्पटी अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल,पार्षद दिवाकर देव,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विनीता वर्मा,श्यामा कैंथला,पूर्व पार्षद दवेंद्र चौहान,प्रवीण, नरेंद्र कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश कुमार,ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा,पंकज ठाकुर,उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा,धरेंद्र गुप्ता, अनिल चौहान,भगत राम ठाकुर,सेनराम नेगी,अमनदीप सिंह,मेहर सिंह कवंर,राजकुमार शर्मा,प्रतीक शर्मा,शुभम वर्मा,नितिन सोहल,राहुल मेहरा,विनोद कुमार,अमृत पाल,अमित मेहता,आकाश सैनी,रवि दत्त, गौरव सर्सवाल,मुश्कान थापर,राहुल नेगी,नीरज बक्शी,मुकल गुप्ता,नागुण राम ,आभा नेगी,चमन ठाकुर,भूपेंद्र वर्मा,राकेश सिंगटा,रजत राणा,धुर्व महंत,एवंयुवा कांग्रेस,सेवादल, एनएसयूआई के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

19 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

20 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

20 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

24 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago