शिमला : कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सेवा दल, महिला सेवा दल, महिला कांग्रेस और युवा ब्रिगेड के पदाधिकारियों के साथ बैठक.

खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी के अग्रणी संगठनों का आह्वान किया है कि इस महामारी के दौर में वह लोगों के बीच जाकर उनका दुःख दर्द बांटे व उनकी हरसंभव मदद करें।उन्होंने कहा है कि आज देश व प्रदेश के गरीबी,बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई जैसी गम्भीर चुनोतियां है।

उन्होंने कहा कि सरकार इन चुनोतियों से निपटने में पूरी तरह असफल रही है।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सेवादल,महिला सेवादल,महिला कांग्रेस व यंग ब्रिगेड के पदाधिकारियों के साथ बैठक में संजय दत्त ने कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संग़ठन की मजबूती उसके अग्रणी संगठनों से ही होती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी का स्पष्ट मत है कि चुनावो के लिए पार्टी टिकट उन पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को दिया जाना चाहिए जो पार्टी की मजबूती के लिए पूरे समर्पण से काम करते है।उन्होंने कहा कि पार्टी नई सोच व जोश को पूरा महत्व दे रही है और इसी के साथ आगे बढ़ रही है।

दत्त ने संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों की उन्हें विस्तृत जानकारी मिलती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन उपचुनाव होने जा रहें है इन चुनावों में पार्टी को जीत हासिल करनी है।

उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को शानदार जीत हासिल करनी है।संजय दत्त ने कहा कि उनके प्रदेश के सात दिवसीय दौरा में उन्होंने पार्टी नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त आम लोगों से प्रदेश की राजनीति पर अहम चर्चा करते हुए उनके विचार जाने है।उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस के पक्ष में है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारा केंद्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और भी मजबूत होंगे जो देश की समस्याओं के प्रति हमेशा चिंतित रहते हुए उन्हें दूर करने के लिए प्रयासरत है।

गौर तलब है की कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस पदाधिकारियों से मीडिया के साथ सौहार्द संबंध बनाने व पार्टी की गतिविधियों का ज्यादा से ज्यादा बखान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि मीडिया की सशक्त भूमिका को कम नही आंका जा सकता।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन के साथ बैठक में संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों बारे समय समय पर मीडिया के साथ संबाद जारी रहना चाहिए।बैठक में हर्षवर्धन के अतिरिक्त कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री उपस्थित थे। नेताओं ने प्रदेश में होने जा रहें तीन  उप चुनावों को लेकर राजनैतिक गतिविधियों व मीडिया के साथ संबाद पर आपसी विचार विमर्श भी किया।

उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर तालमेल के लिए पार्टी के अदंर नए लोगों को शामिल किया जाएगा।संजय दत्त ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह से भी बैठक कर मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव बारे रणनीति पर आपसी चर्चा की।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुशल क्षेम भी पूछा।बाद में संजय दत्त ने पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल से भी बैठक कर राजनैतिक मसलों पर चर्चा की।

Neha Sharma

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

3 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

4 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

5 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

5 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

1 day ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

1 day ago