शिमला : कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन, तमिलनाडु के तंजावर में कोविद कर्फ्यू के कारण मदद की

तमिलनाडु के तंजवार में  कोविड कर्फ्यू के चलते पिछले चार महीनों से फंसे चौपाल क्षेत्र के एक सेव व्यपारी ललित भूषण ने आज यहां पहुंच कर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का उन्हें वहां से सुरक्षित घर वापसी करवाने व उनकी पूरी मदद करने का निजी तौर पर आभार प्रकट किया।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा उनकी इस विपदा की घड़ी में की गई मदद से उत्साहित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता को भी ग्रहण किया।उल्लेखनीय है कि गत दिनों चौपाल निवासी सेब व्यपारी ललित भूषण जो सेब के कारोबार के लिए तमिलनाडु गए थे,कोरोना की इस दूसरी लहर में वह कोरोना कर्फ़्यू के चलते वहां फंस गए थे।अपने अनेक प्रयासों के बाबजूद जब वह वहां से निकल पाने में सफ़ल नही हुए तो उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से दूरभाष पर अपनी पूरी व्यथा का वर्णन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने तुरंत ही इस बारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जो उस समय तमिलनाडु के कांग्रेस प्रभारी थे,बर्तमान में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी है उनसे संपर्क साधा।संजय दत्त ने तुरंत ही इस बारे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को ललित के पास भेजकर उन्हें पूरी मदद की।उन्हें तमिलनाडु से चंडीगढ़ तक हवाई जहाज के द्वारा भेजा, जहां प्रदेश कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के पदाधिकारियों ने उसे अपने खर्चे पर उसके घर सुरक्षित भेजा। आज ललित भूषण ने कांग्रेस मुख्यालय आ कर व्यक्तिगत तौर पर पार्टी नेताओं का आभार प्रकट किया।

गौर तलब है की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह एकजुट होकर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रचार व प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है और उन्हें इसे पूरी निष्ठा से निभाना है।आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य विभागों के पदाधिकारियों,सेवादल,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिले।उन्होंने  कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता है,जिनके परिश्रम से कोई भी दल सत्ता पर काबिज होता है।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में कांग्रेस की लड़ाई न केवल प्रदेश सरकार के विरूद्ध है अपितु केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी है।उन्होंने कहा की कांग्रेस को पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरना है।उन्होंने कोरोना काल मे लोगों की मदद करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सराहनीय कार्य कर रही है और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में सभी कांग्रेस नेता,विधायक, पूर्व विधायक एवं पदाधिकारी एकजुटता के साथ लक्ष्य 2022 की ओर प्रभावशाली ढंग से अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुझावों एवं भावनाओं को वह आला कमान के समक्ष रखेगे।इस दौरान आज संजय दत्त से मिलने वालों में प्रमुख तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रघुवीर बाली, शिमला जिला परिषद की अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, सदस्य प्रभा वर्मा के अतिरिक्त सोलन नगर निगम की महापौर पूनम ग्रोवर,उप महापौर राजीव कौड़ा प्रमुख तौर पर शामिल थे।अपने छह दिवसीय दौरे के समापन पर संजय दत्त ने उनको दिए सम्मान के प्रति प्रदेश कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि सह प्रभारी बनने के बाद अपने पहले प्रबास में संजय दत्त ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के प्रमुखों,विभागों के प्रमुखों सहित उनसे मिलने आये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से सहर्ष भेंट करते हुए उनके विचारों को सुना

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago