शिमला :- कांग्रेस चुनावों को लेकर बनाई गई समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता

 अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला कल 30 मार्च को 12 बजे  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर बनाई गई समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके पश्चात शुक्ला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों , अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।रजनीश किमटा ने आज बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा कि बैठक में नगर निगम चुनावों को लेकर मंथन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इन चुनावों को लेकर बनाई गई समन्वय समिति के सभी सदस्यों को बुलाया गया है।उन्होंने कहा कि समन्वय समिति की बैठक के बाद राजीव भवन में शुक्ला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों अन्य नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे।

किमटा ने बताया कि दो दिवसीय दौरे में शुक्ला प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।किमटा ने बताया कि 31 मार्च को शुक्ला सुबह 11 बजे शिमला में जिला शिमला शहरी व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा  आयोजित देश मे बढ़ती महंगाई, डीज़ल,पेट्रोल व एलपीजी के मूल्य बृद्धि के विरोध में महंगाई मुक्त भारत अभियान के मॉर्च में भी शामिल होंगे।

xsh_814e891

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

22 hours ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

2 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

7 days ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

2 weeks ago