मंडी :- सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सम्पन्न, समापन समारोह में जल शक्ति मंत्री ने की शिरकत

सुन्दरनगर का  7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2022 आज (सोमवार) सम्पन्न हो गया। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने 22 मार्च से आरम्भ इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल विशिष्ट मेहमान के रूप में उपस्थित रहे।


वहीं, मंत्री और विधायक ने नगौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लिया।
इससे पहले जलशक्ति मंत्री और विधायक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदर नगर से नागौण स्टेडियम तक आयोजित शोभा यात्रा  में शामिल हुए। 


बाद में, महेंद्र सिंह ठाकुर ने जवाहर मैदान में आयोजित समापन समारोह में जन-समूह को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत योजना के तहत अब सुंदरनगर नगरपरिषद क्षेत्र में  24 * 7 पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।

इससे सुंदरनगर वासियों को बड़ी सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेलों की पुरातन परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं।


जलशक्ति मंत्री ने कहा कि संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रर्दशित एवं आकार भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।


जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपए की पेयजल, सिंचाई, सीवरेज की योजनाओं का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए पूरे देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा वर्ष 2022 में हर घर को नल तथा नल में शुद्ध पेयजल मुहैया करवा दिया जाएगा।


साथ ही मंत्री ने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट निचले हिमाचल के क्षेत्रों में बहुत अच्छी योजना के रूप में साबित हुआ है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत निचले हिमाचल के 7 जिलों में लगभग 1688 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने अपने संबोधन में कहा की खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सुंदरनगर में 12 करोड़ की लागत से इंदौर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है जिसका शीघ्र ही शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर के छूटे हुए घरों के लिए 20 करोड़ की लागत से सीवरेज का कार्य किया जा रहा है।

नागौण खड में 25 करोड़ की लागत से पेयजल योजना बनकर तैयार है ,जिससे शहर में पेयजल की बेहतर सुभिधा मिलेगी इस योजना का  शीघ्र ही लोकार्पण कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के  कुशल नेतृत्व में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास किया जा रहा है।

*मुख्यमंत्री ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल*

उन्होंने मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे एक संतुलित बजट करार दिया और कहा कि सीएम ने इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा है।

एक तरफ जहां कर्मियों की ओपीएस पेंशन को लेकर सरकार ने दरवाजे खुले रखे हैं तो दूसरी तरफ 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को बिना आय सीमा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुनिश्चित बनाई है।

सुंदरनगर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने स्वागत संबोधन किया।

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए आयोजित ‘सुकेत कुमार प्रतियोगिता’ के विजेता व उपविजेता  तथा ‘सुकेत केसरी’ के विजेता व उपविजेता पहलवानों को मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दलीप ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदर नगर धर्मेश रामोत्रा, कुश्ती प्रतियोगिता संयोजक एवं तहसीलदार सुंदरनगर जगदीश चंद शर्मा, खेल प्रतियोगिता आयोजक अनिल गुलेरिया तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

23 hours ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

2 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

7 days ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

2 weeks ago