शिमला : मुख्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को सुना

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के ड्रीमलैड होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी,  दूरदर्शन नेशनल और दूरदर्शन न्यूज के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं।

उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर, 2014 को इसका पहला अंक प्रसारित होने के बाद से यह कार्यक्रम देश के लोगों के पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम को देश की जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। इसके पश्चात जय राम ठाकुर ने शहर के जाखू वार्ड का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का हिस्सा बनने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया।

केंद्र में एनडीए सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिज मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से इस मेगा इवेन्ट को सफल बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समारोह के लिए हॉलीलॉज जाकर सांसद प्रतिभा सिंह को भी निमंत्रण दिया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा नेता सुरेन्द्र ठाकुर, दीपक और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

17 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 day ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 day ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

1 day ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

2 days ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago