शिमला : मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का गर्मजोशी से किया स्वागत.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के पहले दौरे के दौरान वीरवार सायं जिला शिमला भाजपा द्वारा होटल पीटरहाॅफ में आयोजित कार्यक्रम में गर्मजोशी से स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश में पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में अनुराग सिंह ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। केन्द्रीय मंत्री के रूप में उनके सहयोग से राज्य विकास के क्षेत्र में लाभान्वित होगा और प्रदेश द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पहाड़ी राज्य के लोगों की विकासात्मक मांगों, जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति सदैव तत्पर रहे हैं। इससे पूर्व, उन्होंने प्रदेश के सुपुत्र जगत प्रकाश नड्डा को विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि राज्य को इतना महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राज्य से विशेष स्नेह था और उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए हमेशा पूर्ण सहयोग दिया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में भारत को मजबूत राष्ट्र की पहचान प्राप्त हुई और राष्ट्र विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति और दृष्टिकोण के कारण ही देश कोविड महामारी के संकट से बाहर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, बागवानों, गरीब एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की हैं। वर्तमान राज्य सरकार के निरन्तर प्रयासों से हिमाचल प्रदेश देशभर में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है और विकास के कई मापदंडों में बहुत आगे है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी राज्य प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर रहा। उन्होंने राज्य को पर्याप्त उपकरण और आॅक्सीजन संयंत्र प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उन्हें केन्द्रीय मंत्री के रूप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई है। वह राज्य के गौरव को बनाए रखने और लोगों की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने को समाज के सभी वर्गों के कल्याण और प्रदेश के तीव्र विकास विशेषकर उन लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए हिमाचल गृहिणी सुविधा और हिमकेयर योजनाएं आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को बधाई दी, जो केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं उठा सके थे। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान में अग्रणी है। उन्होंने राज्य के लोगों से हिमाचल को देश का माॅडल राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना आरम्भ करने और इस क्षेत्र को सशक्त बनाने के साथ-साथ कोरोना महामारी से निपटने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, रक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने, जल जीवन मिशन इत्यादि केन्द्र सरकार की अनेक प्रमुख उपलब्धियां हैं।

इससे पूर्व, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्वागत सम्बोधन किया।  

इस अवसर पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, विधायक बलवीर वर्मा, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा पवन राणा, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष और जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल, राज्य भाजपा महामंत्री त्रिलोक जमवाल, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago