शिमला : प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के  पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वह कांग्रेस की मजबूती के लिए लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बेठी भाजपा सरकार जिस प्रकार से विपक्षी दलों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है,उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।इसके लिए कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जानी चाहिए, जिससे लोगों के सामने सच आ सकें।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बैठक में आये सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विधि विभाग कांग्रेस का  बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है।उन्होंने कहा कि समय समय पर सरकार के खिलाफ कोई भी जन आंदोलन करने के बाद कानूनी सहायता की आवश्यकता होती है,जिसे पार्टी का विधि विभाग देखता है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष आई.एन. मेहता ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें पार्टी ने दी है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभा रहे है।उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस विधि विभाग में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है जो समय समय पर पार्टी से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं को कानूनी मसलों में सहायता करते है।इस दौरान कांग्रेस पार्टी में कानूनी मसलों पर पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।इस दौरान कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,बार कॉसिल के सदस्य अजय शर्मा,लवलिश कवंर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, राजेंद्र शर्मा वीरेंद्र ठाकुर,बलबीर झाघटा के अतिरिक्त कौशल मुंगटा,उज्जवल मेहता,मोहिंद्र ज़रेक, चन्द्र मोहन चंदेल,निधि चौहान, प्रदीप वर्मा,प्रशांत सेन,राजीव कहोल व कई अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस विधि विभाग के सभी सदस्य मौजूद थे।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

6 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

2 weeks ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago