Union Minister of State for Jal Shakti calls on the Governor
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपनी धर्मपत्नी पुष्पलता सिंह पटेल और बेटी प्रतिज्ञा सिंह पटेल के साथ आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में वह राज्य में विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने राज्यपाल से प्राकृतिक खेती के बारे में भी चर्चा की।
प्रहलाद सिंह पटेल ने राजभवन परिसर का भी दौरा किया और इस ऐतिहासिक और विरासत भवन की सराहना की।इस अवसर पर राज्यपाल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…