कुल्लू: नागरिक अस्पताल भवन बंजार का 15.58 करोड़ से निर्माण प्रगति पर

मार्च अंत तक मौजूदा अस्पताल को नये भवन में करेंगे शिफ्ट

कुल्लू 03 मार्च। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर अपग्रेड कर रही है। जिला के उपमण्डल बंजार में दो बड़े अस्पताल भवनों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इनमें 50 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल भवन बंजार का कार्य 15.58 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इस भवन का एक हिस्सा इसी महीने के अंत तक पूरा करने के लिय लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किये गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चन्द्र ने कहा कि बंजार के मौजूदा अस्पताल को नये भवन में बदलने का कार्य मार्च अंत तक करने की संभावना है। इसके लिये प्रदेश सरकार ने पूरी राशि लोक निर्माण विभाग को पहले ही जारी कर दी है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के अनुसार अस्पताल का पुराना भवन सुरक्षित है। इसमें किसी प्रकार का खतरा नहीं है। भवन के संबंध में अनावश्यक भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। हालांकि अस्पताल को नये भवन में तबदील करने के उपरांत पुराने भवन की उपयोगिता बारे लोक निर्माण विभाग से इसका आंकलन करवाया जाएगा।  बावजूद इसके अस्पताल को जल्द ही नये भवन में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया भवन सभी सुविधाओं से लैस है जिसमें अलग से शव गृह सहित अनेक संभागों का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 14 करोड़ रुपये की लागत से बंजार उपमण्डल के तहत समेकित आयुष एवं सोआरिघपा अस्पताल का भी निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल भी 50 बिस्तरों की क्षमता का होगा। दोनों भवनों के निर्माण के उपरांत बंजार के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।  
                     

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago