Shimla : राज्य सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

प्रदेश सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आज आनी विधानसभा क्षेत्र से पारपंरिक वाद्ययंत्रों के साथ बड़ी संख्या में यहां पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस छोटी सी अवधि में प्रदेश की उन्नति के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले हरित बजट में प्रदेश के समावेशी विकास के साथ ही सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं घोषित की हैं जिनके सकारात्मक परिणाम आगामी कुछ वर्षों में दृष्टिगोचर होंगे।


मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वर्तमान प्रदेश सरकार आनी क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को और गति प्रदान करेगी तथा वे शीघ्र ही इस विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।


इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-mamorandum/

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago