शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने की बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने ब्लॉक   अध्यक्षों से आगामी 15 दिनों के भीतर बूथ कमेटियों का गठन करने को कहा है।उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षो से मंडल कमेटियों के गठन प्रस्ताव को भी जिला कांग्रेस कमेटी की मार्फ़त प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने को कहा है।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व बाद में शहरी की अलग अलग बैठकों को सम्बोधित करते हुए दत्त ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर चिंतन शिविर में निर्णय लिया गया है कि पार्टी के भीतर बेहतर समन्वय के लिये बूथ कमेटियों का मंडल कमेटियों का गठन किया जाए।उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रदेश में भी मंडल कमेटियों का गठन प्रस्ताव सभी ब्लॉक अध्यक्षों से मांगा गया है।

संजय दत्त ने कहा कि जून में कांग्रेस अपने दूसरे चरण का जन जागरण अभियान शुरू करेगी।बैठक में शिमला नगर निगम चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये जिस भी पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाती है उसे उन्हें निष्ठा पूर्वक पूरा करना होगा।

बैठक में जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष चंदर शेखर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, मोती लाल देरटा,राम कृष्ण शांडिल,नरेंद्र कवंर उपस्थित थे।जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी की बैठक में आदर्श सूद,महेश्वर चौहान,अमित नंदा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, अनिल बक्शी,चंद्र मोहन,अरुण शर्मा ,हेमंत शर्मा,वीनेश ठाकुर,विनोद भाटिया,आकाश सैनी, मेहर सिंह,अमृत पाल, दवेंद्र चौहान,रोहित,सन्दीप मेहता,अनिल चोहान सहित पार्टी के कई अन्य पदधाधिकारी मौजूद थे।

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

20 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

2 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

2 days ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

2 days ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

2 days ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago