शिमला : आदित्य नेगी ने 108 तथा 102 सेवा के माध्यम से ईएमआरआई के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष में कोविड-19 के मुश्किल दौर में 108 एंबुलेंस सेवा तथा 102 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने व समय पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जीवीके ईएमआरआई एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने जीवीके ईएमआरआई कंपनी के अंतर्गत शिमला के 108 में सेवाएं दे रहे चालक रवि कुमार को कोविड 19 महामारी के दौरान बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चालक रवि कुमार ने जिला में एंबुलेंस के माध्यम से सबसे अधिक 309 मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

 उपायुक्त  ने तकनीशियन सुरेंद्र कुमार को कोविड-19 महामारी के दौरान बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुरेंद्र कुमार ने जिला में 108 एंबुलेंस के माध्यम से 270 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाकर अस्पताल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं 102 एंबुलेंस में कार्यरत कैप्टन विशाल को भी उनकी बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिन्होंने महामारी के दौर में 163 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई ।

उपायुक्त ने बताया कि जिला शिमला में 108 एंबुलेंस द्वारा कोविड-19 महामारी के दौर में 3672 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई। वहीं 102 एंबुलेंस के माध्यम से 10439 सैंपल एकत्रित किए गए तथा 264 लोगों को घर ड्रॉप बैक किए गए। उन्होंने इस अवसर पर 108 तथा 102 के कर्मचारियों को उनके बेहतर सेवाओं की सराहना की तथा उन्हें आगे ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की मुश्किल दौर में जब पूरा विश्व एक भय के वातावरण में लिप्त था, उस वक्त अपनी तथा अपने परिवार की चिंता किए बिना जीवीके ईएमआरआई एंबुलेंस द्वारा निस्वार्थ भाव से जिला वासियों के लिए दिन-रात अपनी सेवाएं दी है।
इस अवसर पर जीवीके ईएमआरआई कंपनी ईएमई शिमला सचिन पटियाल, एचआर हेड राकेश नेगी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago