कुल्लू : गोविंद ठाकुर ने दी आलोंपिक खिलाड़ियों को शुभकामनाएं.

शिक्षा व कला भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जापान के टोक्यो में आगामी 23 तारीख से आयोजित होने वालीओलांपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं आशीष कुमार तथा निषाद कुमार को शुभकामनाएं दी है। दोनों खिलाड़ियों के सम्मान में सकिंईंग तथा स्नोबोर्ड एसोसिएशन ने रविवार को मनाली में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। अपने संबोधन में गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि इस छोटे से पर्वतीय राज्य से इस बार ओलांपिक खेलों में दो खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों तथा उनके कोच और संबंधित एसोसिएशनों को भी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उन्होंने कहा कि आशीष कुमार जो मण्डी जिला के सुंदरनगर से हैं, वह बाॅक्सिंग में जबकि ऊना जिला से संबंध रखने वाले निषाद कुमार एथेलेटिक्स हाई जम्प में अपना जौहर दिखाएंगे।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतवर्ष का अलग-अलग खेलों में ओलांपिक में प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत तौर पर बात करके उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि सभी खिलाड़ी बिना किसी दबाव के खेले और देश के लिए मेडल लाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के दोनों खिलाड़ियों से बात करके उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और प्रदेश की यह बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जो हिमाचल से संबंध रखते हैं ने भी दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए टोक्यो में बिना किसी दबाव के डटकर मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा थी केंद्रीय खेल मंत्री का हिमाचल से होना गर्व की बात है और भविष्य में और अधिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश से निकलेंगे।

चीयर अप इण्डिया सैल्फी प्वांईट का भी शुभारंभ
युवाओं में दिखा सैल्फी का जोश
 गोविंद ठाकुर ने मनाली के माल रोड पर  चीयर अप इण्डिया सैल्फी प्वांईट का शुभारंभ किया। चीयर अप इण्डिया कैम्पेन का उद्देश्य टोकियो में आगामी 23 तारीख से शुरू हो रही आॅलोम्पिक खेलों में हिमाचल प्रदेश से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे आशीष कुमार व निषाद कुमार का मनोबल बढ़ाना तथा मेडल हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

युवा खिलाड़ियों ने सैल्फी प्वाईंट का भरपूर उपयोग किया और उनमें चीयर अप इण्डिया अभियान को लेकर काफी जोश दिखाई दिया। वे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों का हौंसला बुलंद करने तथा देश के लिए मेडल जीतने के लिए उनके पक्ष में नारे लगाते रहे।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि  दोनों खिलाड़ी प्रदेश के उभरते अन्य खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा के स्त्रोत हैं और खिलाड़ियों को उनके स्तर का अभ्यास करके बड़े स्तर तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य इतना बड़ा नहीं है जिसे कड़ी मेहनत, लग्न और दृढ़ इच्छाशक्ति से हासिल नहीं किया जा सकता हो।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों में लगाएं। नशे जैसी बुराई से दूर रहें और नैतिक मूल्यों को कभी न छोड़ें। यही सफल जीवन के मूल मंत्र हैं।इससे पूर्व, गोविंद ठाकुर ने  एक वीडियो का भी अनावरण किया जिसमें आलोंपिक गीत तथा कुल्लू जिला के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के संदेश युवाओं को प्रेरणास्वरूप रिकार्ड किए गए हैं। ये संदेश चीयर अप इण्डिया का भी हिस्सा हैं।

स्किईंग तथा स्नोबोर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष लूदर चंद तथा सचिव रूपचंद नेगी ने गोविंद ठाकुर का स्वागत किया तथा एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार की चीयर अप इंडिया सेल्फी प्वाइंट कुल्लू के ढालपुर मैदान में भी स्थापित किए गए हैं।नगर परिषद मनाली के उपाध्यक्ष मनोज लारजे, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगत राम ठाकुर, सदस्यों में पूर्ण चंद , राजू ठाकुर, सुमन ठाकुर व शांता ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

21 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago