शिमला : 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को 3 जनवरी से लगेगी कोविड वैक्सीन

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 357450 बच्चों को 3 जनवरी से लगेगी कोविड वैक्सीन
     96200 पात्र आबादी को लगाई जाएगी कोविड टीके की एहतियातन खुराक
कोविड टीकाकरण के लिए गठित राज्य कार्य बल समिति की बैठक आज यहां स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के सहरूग्णता वाले लोगों को कोविड टीके की तीसरी एहतियातन खुराक देने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
अमिताभ अवस्थी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्णय के अनुसार प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण 3 जनवरी, 2022 से प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें नवीं से बाहरवीं कक्षा के 357450 लाभार्थियों को 2797 राजकीय पाठशालाओं में यह टीके लगाए जाएंगे।


 उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के लाभार्थियों को को-वैक्सीन दी जाएगी। इस आयु वर्ग के पात्र बच्चे कोविन पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर टीके के लिए समय निर्धारित कर सकते हैं अथवा अपने मोबाइल नम्बर के माध्यम से नया खाता खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि समीपवर्ती राजकीय उच्च पाठशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में आॅनलाइन अथवा मौके पर ही टीके के लिए समय निर्धारण करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि कोविड के दोनों टीके लगवा चुके स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंट लाईन वर्कर और सहरूग्णता वाली 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग की पात्र आबादी को 10 जनवरी, 2022 से कोविड टीके की एहतियातन खुराक प्रदान की जाएगी। इसके लिए टीके की दूसरी खुराक लेने की तिथि से 39 सप्ताह अथवा 9 माह की अवधि पूर्ण कर चुके लोगों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ग में 96200 पात्र आबादी को एहतियातन खुराक दी जाएगी जिनमें 32663 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 61431 फ्रंट लाईन वर्कर और 60 वर्ष या इससे अधिक आयु की दूसरी खुराक ले चुकी सहरूग्णता वाले 10530 लोग शामिल हैं।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago