शिमला : समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट्स एंड गाइड

समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट्स एंड गाइड

शिक्षा मंत्री और भारत स्काउट्स एंड गाइडस हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां भारत स्काउट्स एंड गाइडस की राज्य परिषद समिति की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कोरोना महामारी के दौरान भारत स्काउट्स एंड गाइडस के आदर्श वाक्य ‘आॅलवेज़ बी प्रीपेयर्ड’ को चरितार्थ करके दिखाया है। स्काउट्स एंड गाइडस ने प्रदेशभर में लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक करने और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध करवाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि संगठन की हिमाचल इकाई के कई कार्यक्रमों का अनुसरण देश के अन्य राज्यों द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि वल्र्ड आॅर्गेनाइजेशन स्काउट्स मूवमेंटस ने प्रदेश के कार्यक्रमों की सराहना की है। कोरोना महामारी के दौरान भी वर्चुअल माध्यमों से कई प्रकार की कौशल विकास संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना कफ्र्यू के दौरान स्काउट फाइट अगेंस्ट कोरोना और स्काउट्स एंड गाइड के लिए स्किल डवेल्पमेंट प्रोग्राम जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सदस्यों को कम्प्यूटर स्किल, मास्क मेकिंग आदि गतिविधियांे का प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश में इस संगठन में 1330 विद्यालय और 47 महाविद्यालय पंजीकृत हैं।

गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के अलावा विद्यार्थियों को देश के अच्छे नागरिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्काउट्स और गाइडस जैसे संगठन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान प्रभावितों की मदद में भारत स्काउट्स एंड गाइडस के विद्यार्थियों की भूमिका की सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्काउट्स और गाइडस अपने सदस्यों को मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने में मदद करते हैं ताकि वे अपने समाज तथा विश्व के लिए सकारात्मक योगदान कर सकें। उन्होंने सदस्यों में समर्पण, सेवा तथा अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज यह संगठन विश्व के विभिन्न देशों में कार्यरत है।

इस अवसर पर निदेशक उच्चतर शिक्षा और संगठन के राज्य मुख्य आयुक्त डाॅ. अमरजीत शर्मा ने शिक्षा मंत्री को संगठन के स्कार्फ के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राज्य स्काउट्स एंड गाइड सचिव डाॅ. राजकुमार शिमला से तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित हुए।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

23 hours ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago